छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी के तत्वाधान में प्रतापनगर ब्लॉक के रा. ई. कालेज देवता धार में एक दिवसीय ’स्कूल सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।
मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा छात्रों एवं विद्यालय कर्मियों को प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं, आपदा के पहले, दौरान और पश्चात की आवश्यक कार्यवाहियों के विषय में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आपातकालीन उपकरणों, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, आग और बाढ़ से बचाव, सुरक्षित निकासी मार्ग एवं टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 102 छात्र-छात्रा एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
