तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएँ जनता की अपेक्षाओं से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, अवरोधों के त्वरित समाधान और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े विकास कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सर्वाेपरि है। बैठक में सीडीओ राजेन्द्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने किया जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण
रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने रुद्रप्रयाग में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जवाड़ी बाईपास का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भू-धंसाव प्रभावित हिस्सों, सिंकिंग जोन, रॉकी स्ट्रक्चर और कटाव क्षेत्रों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग केदारनाथ यात्रा के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अस्थायी सुधार और तकनीकी प्रोटेक्शन कार्य किए जाएंगे।
