हेलमेट पहनने वाले चालकों को फूल देकर किया प्रोत्साहित


हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि बिना हेलमेट पाए गए 100 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया और 15 से अधिक ऐसे वाहन जिनके पास लाइसेंस एवं हेलमेट नहीं थे, उन्हें सीज किया गया। अभियान में हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को फूल और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी अरुणा सैनी, सहायक परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार और सहायक परिवहन निरीक्षक सुरवीर कंडवाल भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!