तीन गांवों में प्राप्त हुई 45 शिकायतें

हरिद्वार। ब्लॉक भगवानपुर के तीन गांवों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और समाज कल्याण योजनाओं की जानकारी पहुंचाना था। कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया, जबकि जिला स्तर की समस्याएँ जिलाधिकारी को भेजी जाएँगी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
