कटहरा मार्केट में गंदगी निवारण हेतु किया निरीक्षण


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कटहरा मार्केट में गंदगी संबंधी विभिन्न शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को निरीक्षण के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पाया कि नालियों में जाली के बीच पॉलीथीन और कचरा फंसा हुआ है। उन्होंने नगर निगम को चौक नाली की तलीतोड़ सफाई कर नाली खोलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर लाइन की निकासी, सफाई और चौड़ाई बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जल संस्थान, लोनिवि और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!