मानसिक एवं शारीरिक स्वच्छता पर दिए सुझाव

देहरादून। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दूधली में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों में स्वच्छता, हाइजीन और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
वैज्ञानिक ‘ई’ डॉ. अशिष कुमार ने हाथों की स्वच्छता का महत्व समझाया, जबकि अपर निरीक्षक (वन) नीलिमा शाह ने मानसिक एवं शारीरिक स्वच्छता पर सुझाव दिए। वैज्ञानिक ‘सी’ डॉ. विपिन गुप्ता द्वारा आयोजित क्विज़ में 20 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान 250 स्वच्छता किट वितरित की गईं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया।
