सोमना व रैनी बनी करवा क्वीन

हरिद्वार। श्रीजी वाटिका में आयोजित करवा क्वीन चयन कार्यक्रम में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भाग लिया और अपने पतियों के साथ करवा चौथ की फोटो भेजीं। पहले ग्रुप में सोमना गुप्ता और रैनी मित्तल, जबकि दूसरे ग्रुप में नीतू गुप्ता और लालतेश गुप्ता को करवा क्वीन घोषित किया गया। कार्यक्रम शशि अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
