जनता मिलन में 34 समस्याओं का किया निराकरण

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में अपरजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
