लोकगीतकार मंगलेश की लोकधुनों ने बांधा समां


श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में श्रीनगर में आयोजित सहकारिता मेला उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत उत्सव बन गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगीतकार मंगलेश डंगवाल ने अपनी प्रस्तुति से पूरे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत “थैया चौपला”, “माया बांध दी थरु मां”, “नंदा देवी के डोली ल्याली”, “छम-छम नाचे गढ़वाली छोरी” और “पाणी रे पाणी” प्रस्तुत किए, जिनमें पर्वतीय जीवन की सरलता, मेहनतकश लोगों का संघर्ष और प्रकृति के प्रति श्रद्धा झलकती है।

अधिकारियों और बैंककर्मियों का सम्मान

श्रीनगर गढ़वाल। मेले के आठवें दिन मेले में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभागीय अधिकारियों, सहकारी संस्थाओं और बैंककर्मियों को सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी एवं अपर निबंधक आनंद शुक्ल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सहायक निबंधक पान सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक संजय रावत और उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के संपादक कुलदीप सिंह रावत को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!