आपदा उपकरणों के संचालन का किया अभ्यास


श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में फायर यूनिट श्रीनगर ने फायर स्टेशन परिसर में आपदा प्रबंधन उपकरणों का विस्तृत निरीक्षण और परीक्षण किया। प्रभारी फायर यूनिट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आस्का लाइट, एयर कंप्रेशर, वुडन कटर, हाइड्रोलिक रेस्क्यू टूल्स, पोर्टेबल जनरेटर, स्ट्रेचर, सेफ्टी रोप और फायर सूट सहित सभी उपकरणों की कार्य क्षमता की जांच की। टीम को उपकरणों के सुरक्षित संचालन, त्वरित प्रतिक्रिया, रात्रिकालीन आपदा प्रबंधन और टीम समन्वय पर ब्रीफ किया गया। किसी भी आपदा की स्थिति में फायर टीमों को पूर्णतः सतर्क और तत्पर रहने के लिए तैयार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!