जड़ी-बूटी व सगंध खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: सीडीओ


रूद्रप्रयाग। विकासखंड नैनीडांडा के कमांदा में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जड़ी-बूटी और सगंध पौधों की खेती को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्लस्टर आधारित कृषि मॉडल को बढ़ावा देने और विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने वन्यजीवों से फसल सुरक्षा, सड़क सुधार, पेयजल व बिजली समस्याएँ रखीं, जिन पर मुख्य विकास अधिकारी ने त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विकास कार्यों पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!