बेस अस्पताल श्रीकोट में हुई न्यूरो सर्जन की तैनाती


श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल श्रीकोट में तीन वर्ष बाद न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी पुनः शुरू हो गई है। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ से प्रशिक्षित न्यूरो सर्जन प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालते हुए मंगलवार को पहली ओपीडी की। अब हर मंगलवार और शुक्रवार को मरीजों को विशेषज्ञ न्यूरो परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा यहीं उपलब्ध होगी। इससे गढ़वाल के मरीजों को मैदानी अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। आगामी समय में न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन और क्रिटिकल केयर यूनिट की शुरुआत से सेवाएँ और सुदृढ़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!