घायल चालक को रातभर की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देर रात थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि पयाल गांव के पास कार (यूके-07-एटी- 8978) डिवाइडर से टकराकर खड़ी है और चालक लापता है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुँचे। आशंका थी कि अंधेरे में चालक खाई या जंगल क्षेत्र में गिर गया होगा। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने रातभर कठिन भू-भाग में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह सफलता मिली जब चालक जगदीश भट्ट (48) घायल अवस्था में खाई में मिला। टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
