नशे में वाहन चलाने वाले दो चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ज्योतिर्मठ पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति सख्ती दिखाते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए। पुलिस चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर (यूके-06-एएस-1348) चालक श्रवण सिंह निवासी नानकमत्ता को नशे की हालत में पाया गया। तुरंत उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके बाद टाटा योधा पिकअप (यूके-14-4599) चालक सुधीर भंडारी निवासी भगोती, थराली को भी शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया।
