नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी चमोली ने किया निरीक्षण

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने परंपरागत एवं महत्वपूर्ण पड़ाव कांसुवा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
कांसुवा पहुंचने पर ग्रामीणों, पड़ाव अध्यक्ष कुंवर जय विक्रम सिंह तथा पिछली यात्रा के पथ-प्रदर्शक व राजजात समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर ने एसपी का स्वागत किया। एसपी पँवार ने नंदा देवी, भराड़ी देवी और कैलापीर देवता मंदिरों में पारंपरिक दर्शन भी किए। निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में पिछली राजजात यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियोंकृसंकरे मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता और जनसुविधाओंकृपर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी ने बताया कि 2026 की यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और गरिमामय बनाने हेतु ठोस कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।
कांसुवा राजस्व क्षेत्र में लेखपालों के कार्य बहिष्कार की स्थिति पर उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर निरीक्षक गैरसैंण को आवश्यक दायित्व सौंपे जाएंगे, ताकि तैयारियों में कोई बाधा न आए। निरीक्षण के अंत में एसपी चमोली ने ग्रामीणों के साथ कांसुवा में आयोजित भागवत कथा में सहभागिता भी की।
