जरूरतमंद दिव्यांग युवक को मिला नया सहारा

गोपेश्वर। सोमवार को मानवता और सामाजिक सहयोग की मिसाल देखने को मिली, जब रुद्रेश गौ सेवा सदन, महावीर फार्मेसी और होमगार्ड के कर्मयोगी गजपाल सिंह ने मिलकर एक दिव्यांग युवक को चलने में सहारा देने हेतु निःशुल्क बैसाखी प्रदान की। ड्यूटी के दौरान युवक की समस्या को पहचानकर गजपाल सिंह ने व्यक्तिगत पहल की और तुरंत आवश्यक सहयोग जुटाया। इस मानवीय कदम से युवक के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
