गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर निकाली प्रभात फेरी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को जनपदभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सभी नगरीय क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शौर्य और त्याग के नारे लगाए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने कहा कि गुरु तेगबहादुर ने धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका जीवन विद्यार्थियों को न्याय, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर छात्रों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें गुरु तेगबहादुर जी के साहस, अनुशासन और सिद्धांतों को दर्शाया गया। अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने कहा कि गुरु तेगबहादुर का जीवन त्याग, नैतिकता और समानता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि उनके संदेश को जीवन में अपनाकर समाज में करुणा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!