डीएलसी अभियान में पेंशनभोगियों को मिली बड़ी राहत


नई टिहरी। नई टिहरी के चंबा में शुक्रवार को भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा ’’डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) 4.0’’ अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को विभिन्न डिजिटल माध्यमों से अपना जीवन प्रमाण पत्र आसानी से जमा कराने में सहायता प्रदान करना है। यह अभियान देश के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर कर रहा है।
चंबा में आयोजित शिविरों के दौरान पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की निदेशक दिव्या ए.बी. ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल प्रक्रिया का लाभ ले रहे पेंशनभोगियों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। बैंक अधिकारियों और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की टीमों ने पेंशनभोगियों को ’’फेस ऑथेंटिकेशन’’ के माध्यम से डीएलसी जमा करने में चरणबद्ध सहायता प्रदान की। साथ ही, अति-वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग पेंशनभोगियों तक घर-घर जाकर डीएलसी सेवा पहुँचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!