अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, सीओ बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर मोरी-पुरोला रोड स्थित बिजलीघर के पास से सुनील (21 वर्ष) पुत्र ध्यानू लाल को अवैध चरस के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 346 ग्राम चरस (कीमत लगभग 70,000) बरामद की गई। पुलिस टीम में मोहन कठैत (थानाध्यक्ष मोरी), कानि. अनिल तोमर, कानि. अरविंद असवाल, कानि. महिदेव चौहान आदि शामिल थे।
