आपदा जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

उत्तरकाशी। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी ने मनेरा एक्सपीडिशन हॉस्टल में पर्यटन विभाग के दस दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स के 30 प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के निर्देशानुसार और जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी के समन्वय में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी ने आपदाओं की प्रकृति, सेटेलाइट फोन संचालन, खोज एवं बचाव उपकरण, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी।
