रुद्रप्रयाग में उन्नत मत्स्य पालन पर एकदिवसीय गोष्ठी आयोजित


रुद्रप्रयाग। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल और मत्स्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति के प्रगतिशील मत्स्य पालकों हेतु एकदिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वैज्ञानिक तकनीकों, ट्राउट एवं कार्प मछली पालन की आधुनिक विधियों और उनसे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी दी गई। सीडीओ राजेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में मत्स्य पालन की भूमिका पर जोर दिया। चयनित 20 लाभार्थियों को चारा, आइस बॉक्स, जाल आदि सामग्री वितरित की गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी और मत्स्य पालकों ने इस प्रकार की गोष्ठियों को अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!