भाजपाईयों ने मनाया बिहार विजय का जश्न, की आतिशबाजी

देहरादून। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की दो-तिहाई से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत के बाद देहरादून महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जताई। अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि यह विजय जनता के विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर गहरे विश्वास का परिणाम है। जश्न में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न
श्रीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर श्रीनगर मंडल में उत्साह का माहौल रहा। परिणाम आते ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंडल कार्यालय में एकत्र हुए और मिष्ठान वितरण कर विजय का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन में जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
