संगठित गिरोह के 4 तस्कर 1 किलो 109 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार


उत्तरकाशी। थाना मोरी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त संगठित गिरोह के चार शातिर तस्करों शहनवाज, जावेद, सावेज और जितेन्द्र को वाहन संख्या यूके-07टीई-1963 (हुंडई कार) से चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के कब्जे से कुल 1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर पहाड़ी क्षेत्रों से चरस इकट्ठा कर देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। गिरोह दो वाहनों से तस्करी करता था, एक वाहन रैकी करता और दूसरा चरस ले जाता। सावेज पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 2,500 रुपये पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस टीम में मोहन सिंह कठैत, अ0उ0नि0 भगत राम, कानि0 सत्यपाल, कानि0 गणेश राणा, कानि0 बिशन, कानि0 अजय रमोला, होमगार्ड अनिल आदि शामिल थे।


दून पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून। थाना कालसी पुलिस टीम ने चकराता रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्तों खेमू पुत्र भूपाल सिंह और अनिल थापा पुत्र खड़क सिंह निवासी नेपाल को कुल 740 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत लगभग 1,50,000 है, और मोटर साइकिल संख्या यू0ए0-07-टी-1366 बरामद की गई। दोनों अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय नशेडी ने देहरादून में चरस की उच्च मांग और लाभ की जानकारी दी थी, जिसके चलते वे पिछले दो माह से चरस एकत्र कर रहे थे और मुनाफे के लालच में इसे देहरादून में बेचने का प्रयास कर रहे थे।

स्मैक का मुख्य डीलर मुस्कान गिरफ्तार

देहरादून। बड़कोट पुलिस ने देहरादून, विकासनगर से स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान (23) पुत्र इसरार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त युवाओं को स्मैक उपलब्ध कराकर यमुना घाटी में नशे का कारोबार चला रहा था। गिरफ्तारी के दौरान मुस्कान भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे लाखामण्डल क्षेत्र से सफलतापूर्वक दबोच लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कठैत, भूपेंद्र सिंह रावत, दिग्पाल सिंह, प्रमोद ध्यानी, सुरेश थपलियाल, गौरव रावत, का0 जयपाल नेगी आदि शामिल थे।


आंदोलन को मिल रहा समर्थन

विकासनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के नेतृत्व में स्मैक ड्रग्स के खिलाफ चल रहे जन आंदोलन को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। सोमवार को विकासनगर में डोर टू डोर अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की। नव प्रभात ने कहा कि युवा पीढ़ी इस नशे से बर्बाद हो रही है और इसे उखाड़ने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश और स्थानीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!