प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना

हरिद्वार। पंजाब स्थित विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन और गुरुओं की पवित्र धरती को नमन करने के लिए 31 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। वीरवार सुबह जत्था कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे में माथा टेककर और अरदास कर रवाना हुआ। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने बताया कि यह यात्रा गुरु नानक देव के 556वें प्रकाशोत्सव और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है। जत्था पंजोखड़ा साहिब, लखनौर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब सहित 11 धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा। यात्रा में मनिंदर कौर, हरविंदर सिंह रिंकू, कुलदीप सिंह, सरबजीत कौर, महेंद्र सिंह, अमरजीत कौर, बीना चिटकारिया, हर्ष अरोड़ा, सतनाम सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।
