पहाड़ की मिट्टी से उगती आत्मनिर्भरता की मिसाल


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास अब फलीभूत हो रहे हैं। विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पातल के किसान कुलदीप किशोर जोशी ने लॉकडाउन के कठिन दौर में भी हिम्मत नहीं हारी और उद्यान विभाग की सहायता से 200 कीवी पौधे लगाए। आज उनकी मेहनत रंग ला रही है। इस वर्ष उन्हें लगभग 5 से 6 क्विंटल कीवी का उत्पादन मिला है। उनके पास दो स्टोरेज यूनिट्स हैं, जिनसे वे अपने उत्पाद को सुरक्षित रखकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। पिछले वर्ष जहाँ उन्हें 1.20 लाख का लाभ हुआ, वहीं इस बार 2.50 लाख तक की आय की संभावना है। जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी ने कहा कि कुलदीप जैसे किसान साबित कर रहे हैं कि सही तकनीक और संकल्प से पहाड़ की मिट्टी भी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!