अफसर बिटिया कार्यक्रम से बालिकाओं को मिली आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना पोखड़ा के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी एकेश्वर हेमंती रावत और प्रभारी अधिकारी पूजा सुशीला रावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हेमंती रावत ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता सशक्त समाज की नींव है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्राओं को प्रेरक व्याख्यानों से प्रोत्साहित किया। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षिकाएँ, शिक्षकगण और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ उपस्थित रहीं।
