गंगा तटों पर हुड़दंगियों पर पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा के तहत धार्मिक स्थलों व गंगा तटों पर अनुशासनहीनता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में चार विशेष पुलिस टीमों ने गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, मोहनचट्टी और चीला बैराज क्षेत्र में गश्त तेज की है। अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध खुले स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि हुड़दंगियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
