खेलों का उत्सव: पिट्ठू, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ संपन्न


श्रीनगर गढ़वाल। श्रद्धा, उत्साह और खेल भावना से ओतप्रोत बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पिट्ठू प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एसजीआरआर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट थेरेसा स्कूल द्वितीय रही। पुरुष वर्ग में रेनबो स्कूल विजेता और एसजीआरआर स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, स्व. हुकुम सिंह नेगी स्मृति महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रांशी स्टेडियम पौड़ी की टीम ने देहरादून को रोमांचक मुकाबले में मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमशः 31,000 व 21,000 की धनराशि दी गई।
इसके अलावा, बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में स्नेहा रावत विजेता और ज्योति उपविजेता रहीं, जबकि ओपन सिंगल में राजीव तोमर ने खिताब जीता और प्रशांत रावत दूसरे स्थान पर रहे। ओपन डबल में राजीव तोमर और अमन नेगी की जोड़ी विजेता बनी। विजेताओं को 21,000 और उपविजेताओं को 11,000 की धनराशि प्रदान की गई। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना का संचार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!