गंगोत्री से रामेश्वरम तक जल संवाद पैदल यात्रा का शुभारंभ


उत्तरकाशी। मां गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से जन-जन से जल संवाद अभियान का शुभारंभ पर्यावरणविद रोबिन सिंह एवं उनके साथियों राम धीरज सिंह, रागिनी सिंह, रविंद्र सिंह चौहान, पीयूष सिंह और अभिराज सिंह ने गायत्री यज्ञ कर किया। इस अवसर पर श्रीनिवास, यज्ञ दत्त हाडा, बृजेश विजयवर्गीय, विट्ठल, एसपी सिंह गौर, डॉ. देवेंद्र खुकर, मास्टर अमित चंदेल, राजीव सिंह नरूका, मंदिर के पुजारी अनुराग सेमवाल व शिवांश उपस्थित रहे। यह जल संवाद यात्रा 9 राज्यों से होकर 3300 किमी की दूरी तय कर मार्च 2026 में रामेश्वरम में जलाभिषेक के साथ पूर्ण होगी। प्रथम पड़ाव मुखवा गांव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!