बार एसोसिएशन ने जताया कैबिनेट मंत्री का आभार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण एवं मंच निर्माण के लिए 171.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी और बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!