मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और देहरादून में कैथ लैब की सुविधा शुरू

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। राज्य सरकार ने श्रीनगर और देहरादून मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक ’कैथ लैब’ की सुविधा शुरू की है, जिससे हृदय रोगियों को उन्नत उपचार मिलेगा और विद्यार्थियों को नई तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। शीघ्र ही हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भी कैथ लैब शुरू होगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संकल्पित है, ताकि उत्तराखंड चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके।
