आरएसएस का व्यापक गृह संपर्क अभियान 16 नवंबर से

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान को लेकर रविवार को एक बैंकट हॉल में बैठक आयोजित की गई। प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने बताया कि यह अभियान 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा से लोगों को परिचित कराएंगे और भारत माता का चित्र व आरएसएस की पुस्तक वितरित करेंगे। बैठक में डॉ. यतीन्द्र नाग्यान, डॉ. अनुराग, राकेश, जगदीप, अमित शर्मा, संजय शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
