(उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम)

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट,
रानीखेत। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर चारों ओर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जा रही है। विकासखंड ताड़ीखेत के ब्राईट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल चौकुनी में उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,सुलेख प्रतियोगिता, विभिन्न वर्गों में कला प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, हमारा राज्य उत्तराखंड विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, समूह गान,एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक नन्दन सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में विद्यार्थियों की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है हम सभी को राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए। वक्ताओं ने उत्तराखंड के गौरवशाली पच्चीस वर्षों पर प्रकाश डाला तथा विद्याथिर्यों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में तमन्ना अधिकारी, भूमिका अधिकारी, कोमल बिष्ट, रिया जनी, अंशिका बिष्ट, प्रियांशु अधिकारी, तन्मय अधिकारी,मानव बिष्ट, प्रशान्त बिष्ट, दिवाकर सिंह, प्रिति,कृशांगी बिष्ट, कुमारी साक्षी, कुमारी ईशिता, मयंक, कार्तिक, कीर्तिका, दिव्यांशी,गायत्री आदि ने अलग अलग स्थान पाया। वहीं अपने वर्गों में याम्या, सानवी,कृतिका, निवेदिता,भूमिका, ने भी अपने अपने वर्गों में स्थान पाया। प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक व जूनियर वर्ग में किया गया। कार्यक्रम में नन्दन सिंह नेगी, नरेंद्र कुमार,भुवन सिंह बिष्ट,कुमारी बबिता, कुमारी दीक्षा आदि उपस्थित रहे।
