उच्च मूल्य फसलों से जुड़कर करें आजीविका सशक्त


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर उद्यान विभाग द्वारा औद्यानिक फसलों में टपक सिंचाई पर कार्यशाला आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण और टपक सिंचाई तकनीक स्थायी कृषि के लिए जरूरी है। डॉ.तेजपाल बिष्ट और डॉ.अंशुमान सिंह ने बताया कि ड्रिप इरिगेशन से जल उपयोग दक्षता 70 प्रतिशत तक बढ़ती है और उत्पादन में सुधार होता है। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़कर फल, सब्जी व औषधीय पौधों की खेती से आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!