जिलाधिकारी के आश्वासन पर अनशन स्थगित

रुद्रप्रयाग। बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि नौ किलोमीटर लंबे मार्ग की प्रक्रिया 2021 से प्रचलित है, जिसमें आठ किलोमीटर वन भूमि आती है। चयनित साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण हेतु कार्यवाही पूर्ण कर तीन दिनों में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। डीएम ने एक माह में फाइल भारत सरकार को भेजने व शीघ्र फॉरेस्ट क्लीयरेंस का अनुरोध करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने जूस पीकर अनशन समाप्त किया।
