हरियाणा से 3 वर्षों से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार
देवप्रयाग। देवप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 3 वर्षों से फरार अभियुक्त सुनील सिंह (36), पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम करोड़ा, थाना पुंडरी, जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी लगातार शराब तस्करी के मामलों में वांछित था। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप बिष्ट और आरक्षी दिनेश शामिल रहे।