उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वटवृक्ष: प्रो. बत्रा


हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के अंतर्गत “उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि 25 वर्षों की यात्रा में उत्तराखंड सतत विकास की दिशा में मजबूत वटवृक्ष की तरह विकसित हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पलायन रोकने, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने युवाओं से लोक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। प्रतियोगिता में अंजलि सैनी व निहारिका को प्रथम, मनीषा को द्वितीय और नैन्सी नाथ व अमन पाठक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल व डॉ. पल्लवी शामिल रहीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत और कविता प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!