विधायक ने किया चिकित्सालय के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण

देहरादून। विधायक कैंट सविता कपूर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, निरंजनपुर के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने पंचायत भवन में संचालित चिकित्सालय को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर विधायक ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुगम तिवारी ने किया।
