देश को खेल महाशक्ति बनाना हो लक्ष्य: रेखा आर्या

हरिद्वार। राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम’ में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जिसमें प्रदेश की 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का लक्ष्य ’देश को खेल महाशक्ति बनाना’ होना चाहिए और इसके लिए समर्पण से कार्य करना होगा। मंत्री ने बताया कि सरकार खिलाड़ियों को ’नौकरी में आरक्षण’ और ’पदक विजेताओं को नगद इनाम’ जैसी सुविधाएँ दे रही है। इस अवसर पर परंपरागत खेल ’पिट्ठू’ का प्रदर्शन और ’स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप’ का भी शुभारंभ किया गया।
