यातायात नियमों की जानकारी
उत्तरकाशी। राज्य स्थापना की रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सावधानी के महत्व की जानकारी दी। वहीं पुलिस विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व यातायात सुरक्षा पर संवाद आयोजित कर विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति प्रेरित किया।
