गुजरात से बरामद हुई गुमशुदा बालिका


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कोटद्वार पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुजरात से सकुशल बरामद किया। 17 वर्षीय बालिका 7 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी। गुजरात पुलिस द्वारा सूरत में लावारिस अवस्था में मिलने की सूचना पर टीम तत्काल सूरत पहुंची और बालिका को सुरक्षित वापस लाया गया। कोटद्वार लौटने पर बालिका पुनः लापता हो गई, जिसे बस अड्डे से पुलिस ने तत्परता से बरामद किया। बालिका की काउंसलिंग व चिकित्सीय जांच कर पुनर्वास केंद्र में दाखिल कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!