भाजपा छोड़ अनेक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा और अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अलविदा कहा। सभी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य को महंगाई, बेरोज़गारी और अव्यवस्था दी है, जबकि कांग्रेस ही जनहित और विकास की सच्ची पक्षधर है। इस अवसर पर मदन लाल, धर्मपाल घाघट, सोनू गहलोत, करन घाघट सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
