क्रेशर संचालक ने तोड़ी सील, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवैध खनन के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए एक स्टोन क्रेशर संचालक/मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी का निर्देश दिया। टीम ने ग्राम बाड़ीटीप स्थित अवनि स्टोन क्रेशर पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि 6 अक्टूबर को सीज किए गए क्रेशर को संचालक ने तोड़कर अवैध खनिज के लिए संचालन किया। इसके परिणामस्वरूप क्रेशर संचालक एवं मालिक के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया गया और क्रेशर को पुनः सील कर दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!