राज्य मंत्री सुनील सैनी ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, कौशल विकास और ऋण जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे, इसके लिए संकल्पित हैं।
