रंगोली प्रतियोगिता में तृप्ति व कनिष्का रही प्रथम

हरिद्वार। एस एम जे एन महाविद्यालय में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में उत्तराखंड राज्य महोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। उक्त कार्यक्रम की पाक्षिक श्रृंखला के क्रम में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति उसकी भौगोलिक और आर्थिक पक्ष को बखूबी रंगों में उकेरा।
उक्त रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की दो छात्राओं तृप्ति और कनिष्का की रंगोली को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि मालती, शिखा और काजल चौहान की रंगोली और गुंजन की रंगोली को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। तीसरा स्थान तान्या अनुष्का, निक्की और सिमरन तथा दिव्यांशु और अदिति के अपन आर्ट को संयुक्त रूप से मिला। जबकि निहारिका, टिया, मोनिका कोठियाल और जानवी कपूर की रंगोली जिन्होंने ईगास बग्वाल को रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा की उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय ने पाक्षिक कार्यक्रमों की श्रंखला शुरुआत की है, और आज रंगोली के माध्यम से छात्र छात्राओं ने यह संदेश देने में सफलता प्राप्त की कि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखना होगा तथा आगे आने वाली पीढ़ी को यह सांस्कृतिक विरासत सौंपनी होगी। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, डॉक्टर पल्लवी शर्मा, दीपिका आनंद ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। जबकि डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल डॉक्टर मोना शर्मा और रिचा मिनोचा संयोजक एवं डॉ अमित मल्होत्रा व गौरव बंसल सहसंयोजक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!