महिला श्रद्धालु का खोया पर्स लौटाया

उत्तरकाशी। बीड़, महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु मेघा रमाकांत धर्माधिकारी (54) का पर्स गंगोत्री धाम से लौटते समय डबरानी पुल के पास एक रेस्टोरेंट में रह गया। पर्स में 35 हज़ार नकदी, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। मनेरी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट मालिक से पर्स प्राप्त किया और श्रद्धालु को कोतवाली मनेरी में नकदी व कागजात सहित वापस सौंपा। महिला श्रद्धालु ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
