प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को मिली नई ऊर्जा

उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के मौके पर पुलिस लाइन उत्तरकाशी में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से एक वृहत योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक दृढ़ता के लिए योग सत्र कराया गया। योग आचार्य देवेश चंद्र ने बेहद आसान और प्रभावी तरीके से योगासन करवाए, जिससे प्रतिभागियों ने तन-मन से सुकून महसूस किया। उनके इस प्रेरणादायक योगदान के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रतन मणि भट्ट ने घोषणा की कि उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
