4 नवंबर को होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। भगवान श्री कमलेश्वर महादेव की पावन भूमि श्रीनगर एक बार फिर परंपरा और संस्कृति के रंगों में रंगने को तैयार है। 4 नवंबर से प्रारंभ होने वाले विश्वविख्यात बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 की तैयारियों का शुभारंभ रविवार को आवास विकास मैदान में भूमि पूजन के साथ हुआ। आयोजन नगर निगम श्रीनगर द्वारा किया गया, जिसमें महापौर आरती भंडारी, नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, पार्षदगण और निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की आत्मा है कृ यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, लोककला और सामूहिक एकता का प्रतीक है। नगर आयुक्त नुपुर वर्मा ने बताया कि इस बार मेला अधिक भव्य, स्वच्छ और सुव्यवस्थित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!