जलभराव को लेकर पूर्व राज्य मंत्री के प्रयास से बनी सहमति


लक्सर। बाकरपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या अब समाधान की ओर बढ़ रही है। लगातार बारिश और नालियों की सफाई न होने से गांव में पानी जमा हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की बैठक कर जलनिकासी को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनवाई। ग्रामीणों ने उनकी पहल की सराहना करते हुए कहा कि आनंद हमेशा जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!