तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

उत्तरकाशी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा। विकास भवन परिसर में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि तथा केंद्र के अनुरूप 150 रुपये बढ़ोतरी की मांग की। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सहायता का शासनादेश जारी करने और बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्त रखने की मांग भी उठाई गई। धरने में अध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल, वंदना नौटियाल, सुमित्रा, संगीता सेमवाल, लकड़ी देवी, कुसुम मेहर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
